मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पर कैबिनेट की मंजूरी मिली। अब घास के बोझ से महिलाओं को निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बजट सत्र से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक में सत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
त्रिवेंद्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म।
बैठक में सात प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मोहर।
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पर कैबिनेट की मंजूरी।
संस्कृत शिक्षा विभाग के 57 शिक्षकों को 155 शिक्षकों में समायोजित किया जाएगा।
वन भूमि पर दी गई लीज के नवीनीकरण और नई रिलीज को मंजूरी।
उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार अधीनस्थ सेवा नियमावली 2021 में कोई संशोधन नहीं।
उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा अधिनियम में संशोधन।
कोविड-19 के उपचार के लिए डेडिकेटेड हॉस्पिटलों में 600 बेड और बढ़ाए जाएंगे जिसमें 50 आईसीयू बेड भी होंगे।
0 Comments