कोरोनावायरस के कहर के बीच बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। जहां बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन हो गया है। साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। मीडिया जानकारी के मुताबिक वाजिद के निधन का कारण उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। वहीं किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो वो कोविड-19 इन्फेक्टेड आए थे। वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वाजिद खान सिर्फ 42 साल के थे। फ़िल्म जगत से लेकर राजनेताओं ने इस दुख पर शोक व्यक्त किया है।
साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था। 1999 में उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे सुपरहिट गाने लिखे थे।
0 Comments