उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर हर रोज कार्रवाई हो रही है। गुरुवार को प्रदेश में कुल 22 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 977 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 4125 अभियोगों में 46789 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 85471 वाहनों के चालान और 9376 वाहन सीज किए गए हैं। इसके साथ ही 5.06 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।
0 Comments