Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
स्पोर्ट्स अड्डा

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने राज्यपाल से भेंट की

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने शिष्टाचार भेंट की।

मंगलवार को हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों महानुभावों के बीच विभिन्न सामाजिक और खेल संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने कपिल देव का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया और उनके क्रिकेट करियर की सराहना करते हुए युवाओं के लिए उनकी प्रेरणादायक भूमिका की प्रशंसा की।

राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कपिल देव ने उत्तराखंड में खेलों के विकास, खासकर क्रिकेट को लेकर अपनी रुचि व्यक्त की। उन्होंने राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच देने और खेल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दिया। राज्यपाल ने भी राज्य सरकार की ओर से खेल क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

भेंट के दौरान कपिल देव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की भी सराहना की और कहा कि राज्य पर्यटन और खेल दोनों क्षेत्रों में अपार संभावनाओं से भरा है। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों ने भविष्य में उत्तराखंड के युवाओं के लिए मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई।

0 Comments

Leave Comments