Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
स्पोर्ट्स अड्डा

विश्व ओलंपिक दिवस को खेल विभाग चमोली द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

खबर चमोली जिले की है जहां विश्व ओलंपिक दिवस को खेल विभाग चमोली द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ।जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित की जा रही है। जिसमें 200 ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इन दो दिनों में बैडमिंटन, वॉलीबॉल ,कबड्डी, टेबल टेनिस सहित तमाम खेल खेले जाएंगे।  इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग  द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

0 Comments

Leave Comments