Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख बदली

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की नई तारीख 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होना था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

28 सितंबर तक होगी दावे-आपत्तियों की सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक की जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

अधिकारी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडेउप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

मुख्य तिथियां:

  • दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 3 अक्टूबर 2026
  • पूर्व निर्धारित प्रकाशन तिथि: 15 सितंबर 2026

0 Comments

Leave Comments