बागेश्वर में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं बनाती, जबकि पुरानी पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द OPS लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
0 Comments