धर्मनगरी हरिद्वार स्थित तुलसी मानस मंदिर में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी बालयोगी की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं शोडशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत समाज द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान तेरह अखाड़ों के संतों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वामी कामेश्वरानंद पुरी का विधिवत पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। परंपरानुसार चादर विधि कराई गई। कार्यक्रम का संचालन जूना अखाड़े के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने किया।संतों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी के तप, त्याग और सेवा से परिपूर्ण जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उनके शिष्य स्वामी कामेश्वरानंद पुरी को गुरु परंपरा की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों एवं विभिन्न आश्रमों के संत-महात्माओं सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments