देहरादून। उत्तराखंड राज्योत्सव-2026 के अवसर पर प्रदेश की 15 विशिष्ट विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन हस्तियों को सम्मानित किया।
राज्य के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, पर्यावरण, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 के तहत राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मान प्रदान किया गया।
लोक जागर गायन के क्षेत्र में हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा गया।
सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह को सम्मानित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में रेशमा शाह को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पांच प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
इनमें शामिल हैं:
इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदेश की उन विभूतियों के योगदान को पहचान देने की पहल है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस सम्मान का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी समाज सेवा, रचनात्मकता और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह उत्तराखंड की प्रतिभा, परंपरा और उपलब्धियों का उत्सव बन गया।
0 Comments