Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

CM धामी ने सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की है।

पाँचवाँ वेतनमान : 01 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466%।

छठा वेतनमान : 01 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252%।

विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत की—

जिला कारागार, पिथौरागढ़ : अतिरिक्त आवासीय भवन निर्माण हेतु 417.72 लाख रुपये।

उपकारागार, रुड़की : अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 251.49 लाख रुपये।

धारचूला (पिथौरागढ़) : रालम क्षेत्र के किलातम में चैकडाम निर्माण हेतु 95.49 लाख रुपये, जिसमें प्रथम किश्त 57.29 लाख रुपये।

चम्पावत : हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली, ऐडी मेला स्थल कालूखाण एवं फुटलिंग कालूखाण के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 81.50 लाख रुपये, प्रथम किश्त 48.90 लाख रुपये।

0 Comments

Leave Comments