Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिजाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त से 16 अगस्त तक किया गया था। इसका उद्देश्य एमडीडीए की पहचान और कार्यप्रणाली को रचनात्मक तरीके से लोगों के सामने लाना और आम नागरिकों, युवाओं तथा रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कल्पना साझा करने का अवसर देना था।

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी प्रथम

मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। अनुराग रमोला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये तथा अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार के तौर पर 15 हजार रुपये दिए गए।

वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनभागीदारी और रचनात्मकता पर जोर

समारोह के दौरान एमडीडीए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संस्था की पहचान केवल उसके भवन, योजनाओं और कार्यों से नहीं बनती, बल्कि जनता के साथ उसके जुड़ाव और सोच से भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को प्राधिकरण की पहचान से जुड़ी अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

0 Comments

Leave Comments