Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

सरकार के तीन साल पूरे होने पर कुलसारी में हुआ भव्य आयोजन

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर विधानसभा थराली का आयोजन खेल मैदान कुलसारी में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,अपने संबोधन में सरकार की तीन साल की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में बेमिसाल काम किए हैं, सड़कों का जाल बिछा है, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा  एवं पेयजल जैसी समस्याओं में सुधार हुआ है,उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अव्वल काम कर रही है, इसके उपलक्ष्य में आज का  कार्यक्रम सम्पूर्ण  प्रदेश में रखा गया है।

  इस अवसर पर उन्होंने सरकार की तीन साल की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना, लैंड जिहाद के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेना, महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मजबूत करने के लिए रोजगार सृजन के प्रयास करना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस , नकल विरोधी अध्यादेश पर सख्त कार्यवाही एवं शीतकालीन पर्यटन को शुरू कर के सरकार ने राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण देने के लिए नई योजनाएं शुरू की है, जिसमें चार धाम सर्किट में मंदिरों एवं गुरुद्वारों का ढांचागत सुविधाओं का विस्तार करना है। 

  इसी बीच कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअल माध्यम से उद्धबोधन भी सुना गया,इस दौरान कुलसारी के खेल मैदान में छात्र-छात्राओं, ग्रामीण महिला मंगल दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जानकारियां दी गई, वहीं महिला समूहों के उत्पादों के स्टॉल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।  

 इस अवसर पर  जिला विकास अधिकारी के के पंत,उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट,तहसीलदार थराली अक्षय पंकज,लोनिवि के अधिशासी अधिकारी दिनेश मोहन गुप्ता,खंड विकास अधिकारी थराली नितिन धानिया,देवाल जगदीश चंद बेलबाड़,देवाल विकास खंड के प्रशासक डॉ दर्शन दानू,  थराली की कविता नेगी, नारायणबगड़ के यशपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष थराली वीरेंद्र बिष्ट, नारायणबगड़ कमलेश सती, देवाल उमेश मिश्रा, एडवोकेट जय सिंह बिष्ट, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भारद्वाज, गिरीश चमोला, रमेश चंद्र पांडे, हरीश जोशी, नरेंद्र बिष्ट ,जिला पंचायत के  सदस्य देवी जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहगुणा, रणजीत सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि  थराली मोहन सिंह सोलवासी, महिपाल भंडारी, थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

0 Comments

Leave Comments