Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभाओं को संबोधित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चुनावी दौरे के चलते सेलाकुई नगर पंचायत और हरबर्टपुर नगरपालिका में पहुंच कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ हरबर्टपुर से पार्टी प्रत्याशी नीरू देवी और सेलाकुई प्रत्याशी भगत सिंह राठौड़ के साथ विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले सेलाकुई पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया, उसके बाद उन्होंने हरबर्टपुर में आयोजित एक रोड़ शो में शिरकत की। जहां भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के तमाम निकायों में जीत का दावा करते हुए यहां के तीनों निकायों में कमल का फुल खिलने का दावा किया और कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के साथ ही यहां के निकायों में भाजपा के ही विधायक हैं, जिस कारण शहर की छोटी सरकार में भाजपा के आने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
 

0 Comments

Leave Comments