Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत

मुख्यमंत्री ने किया लखपति दीदी अभियान, शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग

 सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में ने आज अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में लखपति दीदी अभियान, शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने  195 करोड़ 75 लाख की 141
 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों , गैर सरकारी संगठनों व महिला समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉलो  का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों से बनाये जा रहे प्रोडक्टो की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने लखपति दीदी योजना के जरिये महिलाओं के उन्नयन के लिए बेहतर कार्य किये हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के मेहनत समर्पण व स्वाभिमान की  बदौलत आज ग्रामीण महिलाओं को आगे आने की प्रेरणा भी मिली है और  महिलायें आर्थिक रूप से समृद्धि बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का कौशल से बने बेहतर उत्पाद आज बडी कम्पनियों को पीछे छोड रही है। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज विपक्ष इतनी गिरी हुई राजनीति कर रहा है कि वह हमारे  और करोड़ों हिन्दुओ की आस्था का प्रतीक  धार्मिक स्थलों पर भी राजनीति कर रहे हैं। जनता में झूठ फैलाकर केदारनाथ धाम को बदनाम करने का काम कर रहा है। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उनकी सरकार उत्तराखण्ड में सशक्त भू कानून लायेंगी और जिन लोगों ने उत्तराखण्ड की जमीनों पर गैर तरीके कब्जा किया है उन पर कार्रवाई होगी। 

0 Comments

Leave Comments