Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई तैनाती

देहरादून | विद्यालयी शिक्षा विभाग में पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के बाद संयुक्त निदेशक स्तर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती प्रदान की गई है। इसके साथ ही विभिन्न जनपदों में कार्यरत संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

इस संबंध में शासन द्वारा प्रस्तुत तैनाती प्रस्ताव पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी संस्तुति प्रदान कर दी है।

पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हाल ही में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के उपरांत उप निदेशक स्तर के जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई थी, उनमें अत्रेय सयाना, आशुतोष भण्डारी, नागेन्द्र बत्र्वाल, कमला बड़वाल एवं हरक राम कोहली शामिल हैं। पदोन्नति के पश्चात शासन ने इन सभी अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान कर दी है।

अत्रेय सयाना — मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी

आशुतोष भण्डारी — संयुक्त निदेशक (प्राथमिक), शिक्षा निदेशालय

नागेन्द्र बत्र्वाल — संयुक्त निदेशक (प्राथमिक), शिक्षा निदेशालय

कमला बड़वाल — मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी

हरक राम कोहली — मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा

इसके अतिरिक्त:

आकाश श्रीवास्तव, प्राचार्य डायट गोपेश्वर — मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली (अतिरिक्त प्रभार)

संयुक्त निदेशक स्तर पर अतिरिक्त प्रभार

सी.पी. रतूड़ी, प्राचार्य डायट रुद्रप्रयाग — सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर

तरुण पंत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), पिथौरागढ़ — मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़

अमित कोठियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), उत्तरकाशी — मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी (अतिरिक्त प्रभार)

खंड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती

खंड शिक्षा अधिकारी पद से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है—

नरेश कुमार — जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), हरिद्वार
(साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार)

अमित कुमार — जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), हरिद्वार

हिमांशु नौगांई — जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), पिथौरागढ़

अंशुल बिष्ट — जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), पौड़ी

शीघ्र जारी होंगे तैनाती आदेश

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासन द्वारा प्रस्तुत अधिकारियों के तैनाती प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिकारियों को शीघ्र तैनाती आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अधिकारियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति देना सरकार की प्राथमिकता है।

“हाल ही में सम्पन्न डीपीसी के उपरांत अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी दी गई है। इन तैनातियों से विभागीय कार्यों में गति आएगी और राज्य की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।”
— डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड

0 Comments

Leave Comments