Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

PM मोदी की अपील पर उत्तराखंड सरकार को तत्काल अमल में लाने के आदेश जारी करने चाहिए

देहरादून। देश की जनता से पेट्रोल डीजल की खपत कम करने व वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तराखंड की सरकार को तत्काल अमल में लाने के आदेश जारी करने चाहिए ।

यह मांग सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल आदेश जारी करते हुए प्रदेश के राज्यपाल महोदय, स्वयं अपने, राज्य के सभी मंत्रियों के गाड़ी के काफिले खत्म करते हुए केवल एक गाड़ी व एक सुरक्षा एस्कॉर्ट का प्रावधान करते हुए ऐसे ही राज्य के सभी अधिकारियों को केवल एक गाड़ी अनुमन्य करनी चाहिए जिससे प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखाई दे ।

धस्माना ने कहा कि इससे जहां देश के पीएम का सामना बढ़ेगा वहीं उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो जाएगा जहां ऐसा आदर्श कार्य किया आएगा।

धस्माना ने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ साथ राज्य की जनता को भी जाम व हूटरों के शोर से कुछ राहत मिलेगी।

0 Comments

Leave Comments