पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई यह यात्रा मसूरी के टिहरी बस स्टैंड से माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित विभिन्न संगठनों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। तिरंगे की शान और सेना के पराक्रम को नमन करते हुए यात्रा के दौरान पूरे नगर देश भक्ति के नारों से गूंज उठा लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां के जयकारे के नारे लगाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहलगाम के अंदर हमारे निहत्ते पर्यटकों के ऊपर पाकिस्तान के आंतकवादियों ने कायराना हमला कर कई बहनों का सिंदूर उजड़ा गया जिसका बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हैं आतंकवादियों को ढेर किया । 50 से अधिक पाकिस्तान के सैनिक मारे गए 9 एयरवेस व 20 चोकियो को तबाह किया गया। उन्होंने कहा कि अगर 2 दिन भी युद्ध और चलता तो पाकिस्तान पूरी तरीके से समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा जब पाकिस्तान को हार सामने दिखाई दी तो पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से 3 घंटे की वार्ता की जिसमें भारत की शर्तों पर सीजफायर को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी पाकिस्तान से भारत का आमने-सामने हुआ है पाकिस्तान को हार माननी पडी। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्व में पाकिस्तान के 95 हजार सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने भारतीय सेवा को सलाम करते हुए और आज पूरे देश के अंदर सेना की वीरता के लिए पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी आम जनता के साथ मिलकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाल रही है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से तिरंगा यात्रा में लोगों का हुजूम देखा जा रहा है वह इस बात का प्रतीक है कि भारत का एक-एक नागरिक भारतीय सेना के साथ है। इस मौके पर उन्होंने उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा ओछी राजनीति की है जब सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट पर हमला हुआ था तो विपक्षी भारतीय सेना से सबूत मांग रहे थे और आज भी विपक्ष के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं ऐसे में विपक्ष के लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
भाजपा की वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी , पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आर्यन देव उनियाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घर में घुसकर पाकिस्तान की सरकार की संरक्षण में चल रहे आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आम जनता को बचाते हुए आतंकवादियों को निशाना बनाया है उन्होंने कहा कि आज भारत में सभी प्रदेषो और शहरों में भारतीय सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है कोई दल कोई पार्टी कोई समूह को संगठन नहीं सिर्फ भारत माता की जय का नारा है। उन्होंने कहा कि हाल में ही कुछ में भाजपा नेताओं द्वारा सेना को लेकर कुछ अपशब्द कह गए थे जिसको लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है और ऐसी गलती दोबारा ना हो उसको लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने चेतावनी में दी है उन्होंने कहा कि अगर कोई भी भारतीय सेना के खिलाफ बयानबाजी करता है तो उसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा और अबकी बार अगर पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत पर हमला किया तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
0 Comments