Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

केंद्रीय मंत्री अजय टमटा ने चंपावत में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा आज चंपावत जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान चंपावत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे के पक्ष में जनसंपर्क किया गया। और नगर की सम्मानित जनता से भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे को भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। मंत्री अजय टम्टा ने कहा इस बार  चंपावत में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। और जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे भारी से भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमा पाण्डे के पालिका अध्यक्ष बनने से चंपावत नगर का कायाकल्प होगा। चंपावत एक ऐसा आदर्श नगर बनेगा जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में ही नहीं देश में दी जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और नगर निकाय चुनाव को लेकर उनमें जोश भरा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जुटने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश तरक्कियों की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सफलता के नए बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा जनता के सहयोग से अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी में एक कोरम होता है जिसकी रिपोर्ट तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाता है। उन्होंने कहा भाजपा में टिकट को लेकर कोई भी बगावत नहीं है। अब सभी भाजपा कार्यकर्ता एक है और जी जान से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति ,वर्ग ,धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के साथ भेदभाव नहीं करती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई विकास कार्य हो रहे हैं चाहे वह पर्यटन का क्षेत्र हो सड़क का क्षेत्र हो चाहे हवाई यात्रा का क्षेत्र हो आज पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। तथा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चंपावत आदर्श जिला बनने की ओर अग्रसर है। देश से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो चुका है देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा जल्द पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होने जा रहा है।

0 Comments

Leave Comments