Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा दौरे पर पहुंचे।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का खटीमा पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया।सीएम धामी ने सीएम कैंप कार्यालय लोहियाहेड व निज आवास नगरा तराई में जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर, फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्राधिकरण जयकिशन,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,अपर जिला अधिकारी कौस्तव मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

0 Comments

Leave Comments