Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हरिद्वार स्थित चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बदहाल साफ-सफाई, अव्यवस्थाएं और लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री के निरीक्षण के बाद सरकारी अस्पतालों की स्थिति को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मंत्री उनियाल के निरीक्षण के बाद कांग्रेस विधायक काजी निजामुददीन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले मंगलौर के सरकारी अस्पताल के निरीक्षण को स्वास्थ्य विभाग ने “पूर्व नियोजित” बताया था। अब मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या विभाग इस निरीक्षण को भी पूर्व नियोजित बताएगा।

कई अस्पतालों में भी मिली थीं खामियां

इससे पहले टिहरी और अन्य जिलों के अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। कई अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है।

0 Comments

Leave Comments