Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम करेगी गढ़वाल दौरा

नई दिल्ली। Anil Baluni ने कहा कि उनकी पहल पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय गढ़वाल क्षेत्र के प्राकृतिक और पारंपरिक कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal से मुलाकात कर गढ़वाल में उत्पादित मिलेट्स, हल्दी, जड़ी-बूटियों और अन्य प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की संभावनाओं पर चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया था कि मंत्रालय की एक विशेषज्ञ टीम क्षेत्र का दौरा कर यह आकलन करे कि इन उत्पादों को वैश्विक बाजार तक किस प्रकार पहुंचाया जा सकता है, ताकि स्थानीय किसानों और काश्तकारों को सीधा लाभ मिल सके।

अनिल बलूनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांग को मंजूरी दे दी है और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेगी। यह टीम जिलाधिकारियों, किसानों और काश्तकारों से बातचीत कर क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उत्पादित विशेष कृषि उत्पादों का अध्ययन करेगी। साथ ही इन उत्पादों की जीआई टैगिंग और ब्रांडिंग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय की यह पहल पहाड़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और गढ़वाल के पारंपरिक उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी।

0 Comments

Leave Comments