Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

उत्तराखंड के चार क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग

देहरादून। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

सांसद बलूनी ने इसके साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का अनुरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

गैरसैंण सहित इन क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को अपने क्षेत्र में बेहतर शिक्षा का लाभ मिलने से उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिल सकती है।

अनिल बलूनी की इस पहल को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारियों के लिए भी बेहतर माहौल मिलने की संभावना है।

पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

0 Comments

Leave Comments