Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

होमगार्ड भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी तथा चमोली जनपदों में नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदारी के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती का विज्ञापन 9 जून 2026 को जारी होगा तथा 10 जून को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) 1 जुलाई से 9 जुलाई तक की जाएगी, जबकि शारीरिक मापदंड एवं भर्ती प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला कमांडेंट एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारियों की होगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अभ्यर्थियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जनपद में भर्ती संबंधी सूचना के लिए नोटिस बोर्ड स्थापित किए जाएं तथा आवेदन पत्रों के सत्यापन और अभिलेखों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया की नियमित निगरानी और निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
होमगार्ड मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।

0 Comments

Leave Comments