Breaking News
news-details
जनहित
भारत

केंद्र सरकार की 'भव्य रसायन योजना' को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के रसायन उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'भव्य रसायन योजना (BHAVYA Rasayan Scheme)' को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जुलाई को इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति प्रदान की, जिसके तहत देश में तीन समर्पित केमिकल (रसायन) पार्क विकसित किए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से रसायन एवं पेट्रो-रसायन क्षेत्र में निवेश बढ़ाना, घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। इससे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ही भारत को वैश्विक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में भी मदद मिलेगी।

योजना के तहत विकसित होने वाले केमिकल पार्कों में आधुनिक बुनियादी ढांचा, साझा सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों के लिए आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को गति देने के साथ-साथ रसायन उद्योग में निजी निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से देश का रसायन निर्यात भी बढ़ेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भागीदारी मजबूत होगी।

0 Comments

Leave Comments