Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

द्वाराहाट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई स्व. रामदत्त भट्ट के निधन पर रविवार को मुख्यमंत्री निजी दौरे पर द्वाराहाट पहुँचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 3:25 बजे स्थानीय हेलीपैड पर उतरा, जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से बाहर निकलकर मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सांसद अजय भट्ट के पैतृक निवास की ओर रवाना हुआ। लगभग एक किलोमीटर का सफर तय कर वे स्व. रामदत्त भट्ट के घर पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने वहाँ स्व. रामदत्त भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “स्व. रामदत्त भट्ट मेरे लिए बड़े भाई के समान थे। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।”

घटना के बाद क्षेत्र में शांत वातावरण रहा और स्थानीय लोगों ने स्व. भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Comments

Leave Comments