देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता मिली है।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे किए
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के लगातार नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया।
0 Comments