Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

कोटद्वार।  फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments

Leave Comments