Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

देहरादून: बालिका स्वास्थ्य पहल के तहत निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नथुवावाला, देहरादून में पहली निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इस अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और ट्रस्ट से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री मंगला प्रसाद बंगवाल ने ट्रस्ट की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिशुपाल सिंह रावत ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वाभिमान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इससे छात्राओं को निरंतर लाभ मिलेगा।

मशीन का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष श्री बंगवाल, शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी सकलानी एवं अन्य अध्यापिकाओं द्वारा किया गया और इसे विद्यालय को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य—विनोद बहुगुणा, अनूप बड़थ्वाल, इंदू भूषण सकलानी, हरेंद्र सिंह असवाल, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, मुकेश धूलिया, आलोक चौधरी और गणेश उनियाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पौष्टिक आहार वितरण

इससे पूर्व, ट्रस्ट द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर, देहरादून में प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चयनित 6 मरीजों को अप्रैल माह का पौष्टिक आहार वितरित किया गया।

ट्रस्ट के इन प्रयासों को क्षेत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 Comments

Leave Comments