Breaking News
news-details
उत्तराखंड समाचार
लिक्खाड़

उत्तराखंड का लोक पर्व त्यौहार फुलदेई के लिए बच्चों में काफ़ी उत्साह बच्चो ने धूमधाम से मनाया फुलदेई

बागेश्वर में उत्तराखंड का लोक पर्व का त्यौहार फुलदेई बागेश्वर में बच्चो ने धूमधाम के साथ मनाया।  फुलदेई के त्यौहार में बच्चे फूल और चावल लेकर लोगों के घरों में जाते है। जहा बच्चों के द्वारा घरों में फूल डाले जाते है। फुलदेई के त्यौहार उत्तराखंड का एक लोक पर्व है। जिसमें बच्चे सुबह सुबह लोगों के घरों में जाकर फूल डालते हैं। बदले में लोगो द्वारा बच्चों को चावल, पैसे, गुड़ और मिठाई दिया जाता है। बच्चो ने बताया की फुलदेई के त्यौहार का उनको काफ़ी इंतजार रहता है। उनको काफी उत्साह रहता हैं। बच्चो द्वारा जंगलों में जाकर फूल तोड़ा जाता है। बच्चे इस त्यौहार के लिए खासा उत्साहित रहते हैं।

0 Comments

Leave Comments