Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

मुख्यमंत्री धामी 4 जुलाई को करेंगे जनकल्याण महाशिविर का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य महाशिविर आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' संकल्प के तहत आयोजित इस महाशिविर में आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण पत्रों और अन्य जनहित सेवाओं का भी मौके पर ही लाभ मिलेगा।

तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आईडीपीएल मैदान पहुंचकर किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश भौगोलिक दृष्टि से एक रणनीतिक स्थान है, इसलिए देहरादून के अलावा टिहरी और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि तीनों जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही परिसर में मौजूद रहेंगे और 'इंटीग्रेटेड एफर्ट' के तहत लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

स्वास्थ्य शिविर में मिलेगी कई सुविधाएं

महाशिविर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जहां गंभीर एवं पुरानी बीमारियों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड सहित सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े कार्ड भी मौके पर बनाए जाएंगे।

इसके अलावा विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाई जाएंगी, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सूचना विभाग को बनाया गया नोडल विभाग

प्रदेश में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान के तहत 4 जुलाई से शुरू होने वाले 'सेवा सप्ताह' के आयोजन के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

तैयारियों का जायजा लेने सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, पार्किंग, बैठक व्यवस्था और आम जनता के सुगम आवागमन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

0 Comments

Leave Comments